पतंजलि गुरूकुलम् औपचारिक शैक्षणिक संस्थान (Formal Educational Institution) नहीं है अपितु भारतीय ज्ञान-परंपरा, संस्कार, योग, शास्त्र-अध्ययन और जीवन कौशल पर आधारित समग्र शिक्षा का केंद्र है । हम ऋषि-ऋषिकाओं के उत्तराधिकारियों के रूप में अतिमानस चेतना एवं दिव्य नेतृत्व युक्त व्यक्तित्व तथा दिव्यचरित्र का निर्माण करना चाहते हैं। पतंजलि संस्थान योग्य एवं अनुशासित विद्यार्थियों की आजीविका प्रबंधन से लेकर उनकी समस्त प्रतिभाओं का सदुपयोग करने के लिए पूर्णरूपेण प्रतिबद्ध है। शिक्षा के समग्र उद्देश्य के संदर्भ में व्यापक चिंतन के उपरांत कुछ नियमों में परिवर्तन एवं संशोधन किया गया है ।